Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कल से घरों में फिर पहुंचेगा नर्मदा जल - सुरेंद्र जैन नपा अध्यक्ष

कल से घरों में फिर पहुंचेगा नर्मदा जल - सुरेंद्र जैन नपा अध्यक्ष

हरदा - विगत 2 दिनों से नर्मदा नदी में आई बाढ़ के कारण जल शोधन संयंत्र हंडिया से हरदा नगर में नगर पालिका द्वारा पेयजल वितरण नहीं किया जा रहा था। उक्त व्यवस्था को नगर पालिका द्वारा आज दुरुस्त करवा दिया गया है। इसके चलते कल से हरदा नगर के बाशिंदों को फिर से नर्मदा नदी का निर्मल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। 

हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन से नर्मदा नदी में आई बाढ़ के कारण पेयजल व्यवस्था बंद थी। श्री जैन ने कहा कि नगरपालिका के इंजीनियरों द्वारा जल शोधन संयंत्र हंडिया को दुरुस्त कर दिया है। कल से हरदा नगर के वासियों को पुनः मां नर्मदा का पावन निर्मल जल मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ