शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित काफी कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

इन्दौर। सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान के कथित ऑडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसियों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई झड़प। बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे थे कांग्रेसी। पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ कांग्रेसियों को किया गया गिरफ्तार जिन्हें ले जाया जाएगा अस्थाई जेल। जमकर हंगामा।
आज इंदौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कथित ऑडियो पर कांग्रेसियों ने काफी बवाल मचा दिया है। मुख्यमंत्री पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आइ है। जिसके चलते कांग्रेस और प्रशासन आमने-सामने हो गए ओर जमकर हंगामा चल रहा है।
प्रशासन ने बिना अनुमति प्रदर्शन के चलते शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद जिला जेल के बाहर भी कांग्रेस का हंगामा चल रहा है।
0 टिप्पणियाँ