Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मंत्री की जिद पर कलेक्टर चले रस्सियों पर

वन मंत्री विजय शाह ने कलेक्टर भार्गव को रस्सी पर चला दिया तो चौंक उठे लोग


मंत्री की जिद पर कलेक्टर चले रस्सियों पर

मध्यप्रदेश सरकार के वन मंत्री विजय शाह की जिद ने रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव समेत जिले में पदस्थ आधा दर्जन अफसरों की सांसें तब फुला दीं जब उन्होंने सभी अफसरों को रस्सी पर चलने का फ़रमान जारी कर दिया। मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने खुद भी रस्सी पर चलकर दिखाया। रस्सी पर चलने के अलावा मंत्री ने गेड़ी (दो बांसों) पर चलकर दिखाया।

रायसेन में सतधारा के पास ईको पर्यटन विकास निगम ने ईको जंगल कैंप तैयार किया है। 50 लाख रुपए की लागत से बने इस कैंप का बुधवार को वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मंत्री शाह की स्टाइल चर्चा में रही। दरअसल, उन्होंने रस्सी पर चलकर दिखाया और वहां मौजूद अफसरों को भी चलवाया। मंत्री ने क्रिकेट में भी शॉट भी लगाया, इसके बाद अमेरिकन बंदूक दिखाते हुए उसकी खूबियां वन विभाग के अधिकारियों को बताईं। 

मंत्री ने सबसे पहले कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को रस्सी पर चलने के लिए बुलाया। यह सुनते ही सब अधिकारी चौंक गए। कलेक्टर भार्गव ने थोड़ी सी हिचकिचाहट दिखाई लेकिन रस्सी पर चलने में सफल रहे। इस पर मंत्री ने कहा कि अब एक साल और कलेक्टर बने रहोगे। इसके बाद मंत्री ने मुख्य वन संरक्षक रविंद्र सक्सेना, जिला वन मंडलाधिकारी राजेश कुमार को भी रस्सी पर चलवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ